लुधियाना में चोरों के हौसले बुलंद, चंद मिनटों में बनाया घर को निशाना, घटना CCTV में कैद

Edited By Kamini,Updated: 26 Dec, 2025 07:11 PM

a thief targeted a house in ludhiana

लुधियाना में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि, आए दिन बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

लुधियाना (विजय): लुधियाना में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि, आए दिन बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच एक चोर ने एक प्रवासी के घर को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि, चोरी कुछ ही समय में घटना को अंजाम दे गया। इस दौरान चोर चांदी के गहने, मंगलसूत्र और दूसरा सामान चुराकर भाग गया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।

PunjabKesari

यह मामला लुधियाना के जवद्दी इलाके से सामने आया है जहां एक प्रवासी के घर को चोर ने निशाना बनाया। चोर पहले घर में घुसा और सामान चुराया और बाद में दीवार फांदकर एक बैग लेकर चला गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनका परिवार गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया था, जब वे लौटे तो देखा कि उनका सामान बिखरा पड़ा है। पीड़ित ने इस बीच पुलिस से इंसाफ की मांग की है और कहा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनका सामान उन्हें वापस दिलाया जाए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!