Punjab : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 भाइयों को कुचला, हादसा देख सहमे लोग

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Oct, 2024 09:33 PM

a speeding car crushed two brothers in ludhiana

पंजाब के लुधियाना से एक वीडियो सामने आई है, जिसमें तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार युवकों को जबरदस्त टक्कर मारी। हादसा इतना भयावक था कि दोनों बाइक सवार भाई करीब 7 फीट ऊंचे हवा में उछल कर गिरे। तेज रफ्तार कार चालक मौके से भाग गया।

लुधियाना (गणेश): पंजाब के लुधियाना से एक वीडियो सामने आई है, जिसमें तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार युवकों को जबरदस्त टक्कर मारी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों बाइक सवार भाई करीब 7 फीट ऊंचे हवा में उछल कर गिरे। तेज रफ्तार कार चालक मौके से भाग गया। घटना दौलत कालोनी सुंदर नगर नजदीक की बताई जा रही है। देर रात दोनों भाई ढाबे से खाना खाकर वापस घर लौट रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मारी। हादसा सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गया। घायलों की पहचान कुनाल शर्मा और नितिन के रूप में हुई है। घायलों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग एकत्र हुए। लोगों ने तुरंत घायलों के परिवारों को सूचित किया, जिन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया। जानकारी मुताबिक कुनाल शर्मा बाइक चला रहा था। कुनाल के हाथ की हड्डी टूट गई है और जांघ का मांस फट गया है।

बाइक के पीछे बैठे नितिन के नाक की हड्डी और आंख के नीचे चोट और सिर पर 16 टांके लगे है, जिसे सीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। नितिन करियाना की दुकान पर काम करता है और कुनाल केमिस्ट की दुकान पर काम करता है। इस मामले में थाना सुंदर नगर के एसएचओ अवतार सिंह ने कहा कि टक्कर मारने वाली कार को ढूंढा जा रहा है। घायलों को बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!