ज्वैलर्स शॉप में सनसनीखेज वारदात, चौकीदार को बंधक बनाकर लाखों की ज्वैलरी ले उड़े चोर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Dec, 2025 07:10 PM

a sensational incident occurred at a jewelry shop in gurdaspur

गुरदासपुर-मुकेरियां मेन रोड पर पुराना शाला चौक पर सुनार की दुकान पर तैनात चौकीदार के हाथ बांधकर चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए और साढ़े तीन किलो चांदी, 12 अंगूठियां, ढाई तोला सोना, बच्चों की 10 अंगूठियां, इसके अलावा 23,000 रुपये कैश चुराकर भाग गए।

गुरदासपुर (विनोद, हरजिंद्र गोराया): गुरदासपुर-मुकेरियां मेन रोड पर पुराना शाला चौक पर सुनार की दुकान पर तैनात चौकीदार के हाथ बांधकर चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए और साढ़े तीन किलो चांदी, 12 अंगूठियां, ढाई तोला सोना, बच्चों की 10 अंगूठियां, इसके अलावा 23,000 रुपये कैश चुराकर भाग गए।

इस बारे में चाहत ज्वैलर्स के मालिक विनोद कुमार उर्फ लाडी ने बताया कि वह बीती रात करीब 8 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे और रात करीब 12 बजे उनके मोबाइल पर सिक्योरिटी सेंसर अलार्म बजा। जब उन्होंने अपने मोबाइल पर सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उन्हें दुकान के शटर टूटने की आवाज सुनाई दी। जिस पर उन्होंने तुरंत दुकान के चौकीदार को फोन किया, लेकिन उसका फोन भी बंद आया। जब वह खुद अपनी दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के ताले और खिड़कियां भी टूटी हुई थीं। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसमें साढ़े तीन किलो चांदी, 12 अंगूठियां, ढाई तोले सोना और बच्चों की 10 अंगूठियां के अलावा 23 हजार रुपये कैश गायब थे। लेकिन कुछ कीमती सामान बच गया। उसने बताया कि चोर अपने साथ एक डीवीआर भी ले गए हैं। उन्होंने बताया कि चोर चौकीदार को बंधक बनाकर फेंक गए थे, वहां सोने से भरे खाली डिब्बे भी मिले। 

जब इस बारे में थाना प्रमुख सुरिंदर पाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और पीडि़तों को न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!