Ludhiana : Diwali की सजावट करते समय व्यक्ति के साथ घटा बड़ा हादसा, सहमे लोग

Edited By Kamini,Updated: 28 Oct, 2024 08:57 PM

a person died after coming in contact with high tension wires

दिवाली से एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। महानगर में एक व्यकित की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आई है।

लुधियाना : दिवाली से एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। महानगर में एक व्यकित की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अमरीक सिंह के रूप में हुई है, जोकि परिवार का बड़ा बेटा था। बताया जा रहा है कि मृतक का 9 साल का एक बेटा भी है। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अमरीक सिंह एक घर में दिवाली की सजावट करने के लिए लाइटें लगा रहा था। इस बीच जब उसने लाइटों की लड़ी को छत की तरफ फैंका तो वह हाईटेंशन तारों में फंस गई और उसे जबरदस्त झटका लगा। इस दौरान वह जमीन पर गिर गया जिसे तुरन्त सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा अमरीक आज बचन नगर में लाइटें लगाने गया था।  

वहीं इलाका निवासियों का कहना है कि अमरीक छत पर खाटू श्याम का झंडा लगा रहा और उक्त हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि धमाके के निशान भी पास की दीवारों पर पड़ गए। पुलिस ने अमरीक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम करके कल शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!