मजदूर की पत्नी की चमकी किस्मत, महज 7 रुपए के टिकट पर जीता 1 करोड़ का इनाम

Edited By Urmila,Updated: 23 Oct, 2026 10:34 AM

a laborer s family hits the jackpot

कोटकपूरा के एक मजदूर परिवार की किस्मत उस समय चमक उठी, जब सिक्किम सरकार की लॉटरी के मात्र 7 रुपये के टिकट पर एक करोड़ रुपये का इनाम निकल आया।

कोटकपूरा (जगतार दोसांझ) : कोटकपूरा के एक मजदूर परिवार की किस्मत उस समय चमक उठी, जब सिक्किम सरकार की लॉटरी के मात्र 7 रुपये के टिकट पर एक करोड़ रुपये का इनाम निकल आया। इस खबर के बाद परिवार के साथ-साथ इलाके के लोगों में भी खुशी की लहर है। परिवार ने एक दिन पहले ही रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्टार लॉटरी स्टॉल से यह टिकट खरीदा था।

जानकारी के अनुसार, स्ट्रिंग का काम करने वाले एक मजदूर की पत्नी बिमला देवी शाम के समय रेलवे रोड पर कुछ सामान खरीदने आई थीं। इसी दौरान उनका लॉटरी का टिकट खरीदने का मन हुआ और उन्होंने सिर्फ 7 रुपये का टिकट खरीद लिया। अगले दिन शाम को जब लॉटरी का परिणाम आया, तो उन्हें पता चला कि उनके टिकट पर एक करोड़ रुपये का इनाम निकला है। यह खबर मिलते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

दुकानदार से सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य लॉटरी स्टॉल पर पहुंचे। इस मौके पर दुकानदार नरेश मोंगा ने परिवार का मुंह मीठा करवाया और भंगड़ा डालकर अपनी खुशी जाहिर की।

बिमला देवी ने बताया कि इस इनाम से उनके परिवार की आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और वे अपने बच्चों की बेहतर परवरिश कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने यह फैसला नहीं किया है कि इनाम की राशि का इस्तेमाल किस तरह किया जाएगा। परिवार के साथ विचार-विमर्श करने के बाद बच्चों के लिए कोई कारोबार शुरू करने के बारे में सोचा जाएगा, ताकि उनका भविष्य बेहतर बनाया जा सके।

वहीं, लॉटरी स्टॉल के संचालक नरेश मोंगा ने बताया कि वह पिछले छह महीनों से यह काम कर रहे हैं और कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी दुकान रेलवे स्टेशन के पास शिफ्ट की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उनकी दुकान से लाखों रुपये के कई इनाम निकल चुके हैं, लेकिन पहली बार एक करोड़ रुपये का इनाम निकला है। उन्होंने लॉटरी जीतने वाले परिवार को बधाई दी। कोटकपूरा के इस मजदूर परिवार के लिए 7 रुपये का लॉटरी टिकट खुशियों की बड़ी सौगात लेकर आया है। अब परिवार को उम्मीद है कि इस राशि से बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!