Edited By Kamini,Updated: 14 Oct, 2022 04:16 PM

ओमान के मस्कट में फंसी एक महिला ने वहां के संस्था के जरिए ऑडियो भेजते हुए भारत देश में वापस लेकर आने की अपील की है।
मलोट : ओमान के मस्कट में फंसी एक महिला ने वहां के संस्था के जरिए ऑडियो भेजते हुए भारत देश में वापस लेकर आने की अपील की है। महिला की पहचान करमजीत कौर (31) जिला मुक्तसर गांव मलोट के रूप में हुई है। इसके बाद एक एन.जी.ओ. पी.सी.टी. ह्यूमैनिटीज के अध्यक्ष जोगिदर सलारियां और पंजाब चैप्टर के संयोजक होशियारपुर के अशोक पुरी ने महिला को शेखों के जाल से बाहर निकालने के लिए नेशनल एस.सी. आयोग के अध्यक्ष को इस बारे सूचित किया है।
मिली जानकारी के अनुसार तरनतारन इलाके में रहने वाले एजेंट ने धोखे से महिला को विजिटर वीजा पर दुबई भेजने की बात कहकर ओमान के एक शेख के पास भेज दिया। महिला ने एक वीडियो के जरिए परिवार वालों को इसके बारे में बताया है। महिला ने बताया था कि शेख ने उसके साथ जानवर जैसा व्यवहार करने के अलावा उसके साथ दुष्कर्म भी किया। उसका पासपोर्ट और वीजा भी जब्त कर लिया गया है। परिजनों की शिकायत पर 7 अक्तूबर को मुक्तसर के मलोट थाना एजेंट खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर महिला एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here