जालंधर में 70 साल के बुजुर्ग की बेरहमी से ह/त्या! चेहरे पर पत्थर से वार, श/व जलाने की कोशिश

Edited By Urmila,Updated: 23 Aug, 2026 02:35 PM

70 year old man brutally murdered in jalandhar

जालंधर के गांव रंधावा मसंदा में 70 साल के बुजुर्ग राम प्रकाश पुत्र नावां राम की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है।

जालंधर (माही): जालंधर के गांव रंधावा मसंदा में 70 साल के बुजुर्ग राम प्रकाश पुत्र नावां राम की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद हत्यारों ने शव को जलाने की भी कोशिश की। बुजुर्ग के चेहरे पर पत्थर से वार किए गए थे, जबकि शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं।

परिवार के सदस्य गुरप्रीत माही के मुताबिक, राम प्रकाश शनिवार शाम करीब 6 बजे घर से निकले थे। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई और शिकायत दर्ज कराई गई।

jalandhar crime

एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह राम प्रकाश का शव रंधावा मसंदा के क्रिकेट ग्राउंड के पास मिला। शव के पास उनकी साइकिल भी पड़ी मिली। परिवार ने शव की पहचान राम प्रकाश के रूप में की। शरीर पर गंभीर चोट के निशान होने के कारण पुलिस ने हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी।

सूचना मिलते ही मकसूदां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!