भारत ने पाकिस्तान के 6 कैदी किए रिहा

Edited By Vatika,Updated: 08 Jun, 2019 08:34 AM

6 prisoner released

कैदियों की अदला-बदली को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के तहत भारत सरकार ने आज पाकिस्तान के 6 कैदियों को रिहा किया है।

अमृतसर (नीरज): कैदियों की अदला-बदली को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के तहत भारत सरकार ने आज पाकिस्तान के 6 कैदियों को रिहा किया है।  

जानकारी के अनुसार कैदियों में नवाब खान, उसकी पत्नी इशरत खान, बेटा साहिस्ता खान सहित कुल परिवार के 5 सदस्य हैं जो पाकिस्तान कराची के रहने वाले हैं। एक अन्य कैदी जम्मू-कश्मीर से लाया गया था। इन कैदियों को बी.एस.एफ. ने अटारी बार्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले कर दिया। ज्ञात रहे कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भारत के 360 कैदियों को रिहा किया था। इसके बदले में भारत ने पाकिस्तान के सिर्फ 6 कैदी रिहा किए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!