मौसम का बदलता मिजाज: 50 साल के रिकार्ड स्तर तक गिरा अधिकतम तापमान

Edited By Vaneet,Updated: 18 Jan, 2020 12:27 PM

50 year maximum temperature dropped to record level

इस बार रुक-रुककर पश्चिमी चक्रवात का दौर जारी रहने से लुधियाना समेत लुधियाना समेत....

लुधियाना(सलूजा): इस बार रुक-रुककर पश्चिमी चक्रवात का दौर जारी रहने से लुधियाना समेत पंजाब में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा। इस बार 50 वर्ष के सर्दी के पुराने रिकार्ड टूट गए। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी का सीधा प्रभाव मैदानी इलाकों में भी पड़ा और लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। 
      
पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवॢसटी के मौसम विभाग की प्रभारी डा. के.के. गिल ने बताया कि 1970 के बाद यह पहला अवसर रहा जब अधिकतम तापमान 7 से 8 डिग्री सैल्सियस तक गिर गया हो। पिछले बरसों की बात करें तो जनवरी महीने में पहले 25 मिलीमीटर बारिश हुई। इस वर्ष 33 मिलीमीटर तक बारिश 15 दिनों के समय दौरान हो चुकी है। डा. गिल ने यह भी स्पष्ट किया कि जब भी अधिकतम तापमान के पारे में गिरावट आती है तब ही सर्दी बढ़ती है। 

लुधियाना में यह रहा तापमान का पारा
अधिकतम तापमान        16 डिग्री सैल्सियस
न्यूनतम तापमान           08 डिग्री सैल्सियस
सुबह हवा में नमी            97 फीसदी
शाम को हवा में नमी        68 फीसदी

गेहूं की फसल के लिए सर्दी वरदान
जिला मुख्य खेतीबाड़ी अफसर डा. बलदेव सिंह ने बताया कि मौजूदा सर्दी का मौसम गेहंू की फसल के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद से गेहूं की फसल रोग मुक्त हो गई है। इस बार गेहूं का रिकार्डतोड़ उत्पादन होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!