Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 May, 2026 07:24 PM

एक गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग और पंजाब पुलिस ने बटाला शहर के एक गोदाम में रेड कर करीब 300 पेटियां (3500 से अधिक बोतलें) चंडीगढ़ मार्का देसी और बेहद सस्ती शराब बरामद की है।
गुरदासपुर (हरजिंद्र गोराया) : एक गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग और पंजाब पुलिस ने बटाला शहर के एक गोदाम में रेड कर करीब 300 पेटियां (3500 से अधिक बोतलें) चंडीगढ़ मार्का देसी और बेहद सस्ती शराब बरामद की है।
आबकारी विभाग और पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बटाला के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक बड़े गोदाम में भारी मात्रा में शराब की पेटियां स्टोर की गई हैं। जब विभाग ने मौके पर छापेमारी की तो गोदाम मालिक ने बताया कि गांव घसीटपुरा निवासी एक व्यक्ति ने यह जगह किराए पर ली थी। उसने कहा था कि वह यहां कोल्ड ड्रिंक ‘लाहौरी जीरा’ का सामान रखेगा, लेकिन इसके विपरीत गोदाम में शराब की पेटियां भरी हुई मिलीं। फिलहाल विभाग ने शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।