ईरान में अगवा हुए Punjab के 3 युवकों को सुरक्षित बचाया, जल्द  होगी वतन वापसी

Edited By Kamini,Updated: 04 Jun, 2025 12:22 PM

3 punjab youths kidnapped in iran rescued safely

ईरान में अगवा हुए पंजाब के 3 युवकों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : ईरान में अगवा हुए पंजाब के 3 युवकों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ईरान में अगवा हुए 3 युवक अमृतपाल, हुसनप्रीत व जसपाल को पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है और जल्द ही उन्हें भारत लाया जाएगा। बता दें ईनान में लापता हुआ तीनों युवक होशियारपुर, संगरूर व नवांशहर से संबंधित हैं और एक महीने से अगवा हुए थे। 

स्थानीय पुलिस ने युवकों को ईरान की राजधानी तेहरान से सुरक्षित बचा लिया है। गौरतलब है कि, युवकों का काफी समय से अपने परिवार वालों से सम्पर्क नहीं था, जिसके बाद पता चला कि ईरान के डोंकरों द्वारा युवकों को अगवा कर लिया गया था और उनकी रिहायी के लिए लाखों रुपए की मांग कर रहे थे। इसका एक वीडियो में भी सामने आया था, जिसमें युवकों को अपहर्णकर्ता द्वारा रस्सियों से बांधा हुआ था और शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे। 

गत 11 मई से इनकी अपने परिवार वालों से बात नहीं हुई थी। इसकी शिकायत मिलने पर भारत सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ईरान सरकार के सामने मुद्दा उठाया। इसके बाद भारतीय दूतावास ने ईरान की स्थानीय पुलिस से सम्पर्क किया जिसके बाद छानबीन करने पर युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त तीनों युवक एक एजेंट के जाल में फंस गए। युवको ने एजेंट के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया जाना था, जिसने इन्हें ईरान के रास्ते भेजने का झूठा भरोसा दिलाया। लेकिन युवकों को बीच रास्ते ईरान में भी डोंकरो ने अगवा कर लिया। स्थानीय पुलिस ने इन्हें सुरक्षित बचा लिया है, जिसके बाद ये अब ईरान में भारतीय दूतावास की देखरेख में हैं। बताया जा रहा है कि, जल्द ही युवकों को वापस भारत भेज दिया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!