गुरदासपुर में कोरोना के 3 नए मरीजों की पुष्टि

Edited By Vatika,Updated: 30 May, 2020 09:48 AM

3 new corona patient in gurdaspur

जिले में शुक्रवार को 3 नए कोरोना के मामले सामने आए है, जिस कारण जिले में पॉजीटिव मरीजों की कुल संख्या 11 हो गई है। इस

गुरदासपुर(हरमन, विनोद): जिले में शुक्रवार को 3 नए कोरोना के मामले सामने आए है, जिस कारण जिले में पॉजीटिव मरीजों की कुल संख्या 11 हो गई है। इस संबंधित जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. किशन चंद ने बताया कि तीनों व्यक्तियों में से 2 व्यक्ति गांव खुशहालपुर के हैं, जो कि गत दिवस मध्य प्रदेश राज्य में से आए थे और 1 व्यक्ति गांव तलवंडी का है, जो गुजरात राज्य में से आया था।

उन्होंने  बताया कि इनमें कोरोना वायरस के निर्धारित लक्षण नहीं हैं लेकिन फिर भी इन्हें कम्युनिटी हैल्थ सैंटर धारीवाल में रखा गया है। उन्होंने आगे बताया कि जिले में 139 कोरोना पीड़ितों में से 3 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है जबकि 125 घर भेजे गए हैं। 5 पीड़ित धारीवाल में हैं जब कि 6 पीड़ित बटाला में रखे गए हैं। जिले में अब तक 3146 शकी मरीज़ों में से 2866 मरीज़ों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 136 कोरोना पीड़ित पाए गए। 337 रिपोर्ट पैंडिंग हैं और 4 सैंपल रिजैक्ट  हैं

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!