ओवन मशीन की सर्विस करते समय हुआ धमाका, 3 घायल

Edited By swetha,Updated: 13 Feb, 2020 08:22 AM

3 injure in blast

श्री आनंदपुर साहिब के गुरुद्वारा शीशगंज साहिब समक्ष स्थित पवित्रा बेकरी की ओवन मशीन की सर्विस करने दौरान जोरदार ब्लास्ट से ओवन मशीन मैकेनिक सहित 2 महिला ग्राहक घायल हो गईं।

रूपनगर/श्री आनंदपुर साहिब(विजय): श्री आनंदपुर साहिब के गुरुद्वारा शीशगंज साहिब समक्ष स्थित पवित्रा बेकरी की ओवन मशीन की सर्विस करने दौरान जोरदार ब्लास्ट से ओवन मशीन मैकेनिक सहित 2 महिला ग्राहक घायल हो गईं।

जानकारी अनुसार उक्त बेकरी की ओवन मशीन में उस समय ब्लास्ट हो गया जब छज्जू राम एंड सन्स कम्पनी का मैकेनिक रणजीत सिंह निवासी राजपुरा जिला पटियाला उसकी सर्विस कर रहा था। इस दौरान मशीन का पाइप फट जाने से जोरदार ब्लास्ट हो गया और वहां अफरा-तफरी मच गई।

 ब्लास्ट के समय उक्त मैकेनिक रणजीत सिंह घायल हो गया, वहीं बेकरी के शीशे टूटने से बाजार में मौजूद 2 महिलाएं भी घायल हो गईं। इसी तरह बेकरी के नीचे गली में मौजूद बोलैरो जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे का शिकार हुए मैकेनिक रणजीत सिंह को गंभीर हालत में भाई जैता जी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी एक बाजू बुरी तरह झुलस गई है। धमाका इतना जोरदार था कि शहर में दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी व बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!