चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 3 सोने की छड़ें बरामद, दुबई से आई थी फ्लाईट

Edited By Vaneet,Updated: 06 May, 2019 09:52 PM

3 gold bars recovered at chandigarh airport

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को दुबई से चंडीगढ़ इन्टरनैशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई फ्लाई....

लुधियाना(बहल): कस्टम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को दुबई से चंडीगढ़ इन्टरनैशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई फ्लाईट न.6 ई 1324 से 3000 ग्राम वजन के 3 सोने की छड़ें बरामद की हैं। इन सोने की छड़ों की बाजार में कीमत करीब 97,40,000 रूपए आंकी गई है।

कस्टम कमिश्नर ए.एस. रंगा ने बताया कि सुबह 11.25 बजे दुबई से चंडीगढ़ इन्टनरैशनल एयरपोर्ट पर पहुंची फ्लाईट की छानबीन के दौरान एक पैसेन्जर की सीट के साथ दरार में से काले रंग की टेप में लिपटी प्रति 1 किलोग्राम वजन की 3 छड़ें अधिकारियों ने बरामद की है। किसी भी पैसेन्जर द्वारा इस बरामद सोने बारे स्वकृति नहीं जताने पर इसे अघोषित मान कर कस्टमज एक्ट 1962 के अंतर्गत जब्त कर लिया गया है। इस इस बारे में विभाग ने आगे जांच शुरू कर दी है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!