Edited By Tania pathak,Updated: 18 Sep, 2021 11:08 AM

फेज-10 की पार्किंग में शुक्रवार दोपहर एक चालक कार पार्क करने लगा तो वहां लेटकर आराम कर रही 3 महिला सफाई कर्मचारी कार की चपेट में आ गईं। मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिलाओं को उपचार के लिए चंडीगढ़....
मोहाली (संदीप): फेज-10 की पार्किंग में शुक्रवार दोपहर एक चालक कार पार्क करने लगा तो वहां लेटकर आराम कर रही 3 महिला सफाई कर्मचारी कार की चपेट में आ गईं। मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिलाओं को उपचार के लिए चंडीगढ़ के सैक्टर-32 स्थित जी.एम.सी.एच. ले गई, जहां उपचार के दौरान ओमबीरी (50) ने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल रामबीरी और ममता का उपचार अस्पताल में जारी है।
फेज-11 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक की पहचान हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार की स्पीड तेज होने के चलते चालक शायद कंट्रोल नहीं कर सका और पार्किंग में तीनों महिलाएं कार की चपेट में आ गई।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here