2.50 करोड़ की हैरोइन समेत महिला तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 07 Nov, 2018 01:05 PM

25 crore heroin including woman smuggler arrested

स्पैशल टास्क फोर्स की टीम ने एक महिला तस्कर को 2.50 करोड़ की हैरोइन की खेप सहित गिरफ्तार कर लिया है। आज एस.टी.एफ. लुधि....

लुधियाना(अनिल): स्पैशल टास्क फोर्स की टीम ने एक महिला तस्कर को 2.50 करोड़ की हैरोइन की खेप सहित गिरफ्तार कर लिया है। आज एस.टी.एफ. लुधियाना फिरोजपुर रेज के इंचार्ज हरबंस सिंह रहिल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी कि आज एक महिला फोकल प्वाइंट के इलाके में नशे की सप्लाई करने आ रही है, जिस पर पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए जीवन नगर रोड पर नाकाबंदी की गई तो उसी समय एक महिला को शक के आधार पर रोका गया।

जब उक्त महिला के पास पकड़े पर्स की तलाशी ली गई तो उसमें से आधा किलोग्राम हैरोइन की खेप बरामद की गई। जस के बाद तुरन्त महिला को गिरफ्तार करके उसकी पहचान लखविन्द्र कौर (25) पत्नी सुरिन्द्र सिंह निवासी वलीपुर सिधवां बेट के रूप में की गई। इसके खिलाफ थाना फोकल प्वाइंट में एन.डी.पी. एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब अढ़ाई करोड़ रुपए कीमत आंकी जा रही है, जिस संबंधी गहनता से जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!