मानसा सिविल अस्पताल के 2 ओर मरीजों ने दी कोरोना को मात

Edited By Vatika,Updated: 20 May, 2020 01:23 PM

2 more patients of mansa civil hospital beat corona

सिविल अस्पताल मानसा में आईसोलेट किए कोरोना मरीजों में से 2 लोगों को छुट्टी दे दी गई है।

मानसा(मित्तल) : सिविल अस्पताल मानसा में आईसोलेट किए कोरोना मरीजों में से 2 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। सिविल सर्जन डा.लाल चंद ठकराल ने बताया कि इन मरीजों में से एक मरीज दिल्ली से आया था और दूसरा नोयडा  में काम करता था। इन व्यक्तियों को एकांतवास करने के बाद सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सिविल सर्जन ने बताया कि भारत सरकार और पंजाब सरकार सेहत विभाग की नई हिदायतों अनुसार 2 मरीजों को डिसचार्ज कर दिया गया है और उन को घरों में कम से कम 10 दिन के लिए एकांतवास करने, मास्क का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी आदि सावधानियों का प्रयोग करने बारे कहा गया। इन एकांतवास किए व्यक्तियों का सेहत विभाग की टीमों द्वारा रोजाना चैकअप किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक मानसा में कोरोना पाजिटिव केस 33 हैं, जिन में से अब तक कुल 21 मरीजों को डिसचार्ज कर दिया गया है और 12 मरीजों का इलाज सिविल अस्पताल मानसा में चल रहा है। ब्लाक ख्याला कलां में 17 मई को पुलिस मुलाजिम, लेबर आदि व्यक्तियों के 56 सैंपल लेकर भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट नैगेटिव आई है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!