Edited By Kamini,Updated: 27 Aug, 2025 07:39 PM

पंजाब में लगातार 3 फ्लड गेट टूटने की खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : पंजाब में लगातार 3 फ्लड गेट टूटने की खबर सामने आई है। पंजाब में बाढ़ से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स एक के बाद एक करके 3 फ्लड गेट टूट गए हैं। इस दौरन पानी तेजी से रावी नदीं में जा रहा है, जिससे हालात चिंताजनक बने हुए हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि घबराने की जरूरत हैं।
आपको बता दें आज जब माधोपुर हेडवक्स का पहला गेट टूटा को उसकी रिपेयर के लिए गए कर्मचारियों में एक इस इसकी चेपट में आकर लापता हो गया। वहीं इस दौरान 50 लोग फंस गए जिन्हें हेलीकॉप्टर की जरिए बताया गया। तीसरे गेट के टूटने के बाद अब पानी और भी तेजी से रावी नदीं में आ रहा है। बताया जा रहा है कि, कर्मचारी एक क्षतिग्रस्त गेट की मुरम्मत करने आए थे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव के कारण फ्लड गेट टूट गया। इस समय पानी तेजी से बह रहा है। इस घटना के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। दूसरी तरफ संगरूर में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। घग्गर नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। अचानक घग्गर का जलस्तर बढ़ने लगा है और 745 फीट तक पहुंच गया है।
वहीं आपको बता दें कि, गुरदासपुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लोगों के साथ एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मेरा हेलीकॉप्टर लोगों के लिए है और आज मैं अपना हेलीकॉप्टर गुरदासपुर जिले में छोड़ कर जा रहा हूं। मेरा कोई नहीं है, मैं गाड़ी से चला जाऊंगा
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here