जेल के शौचालय में छुपाए 2 मोबाइल फोन, 2 बैटरियां और 1 हैडफोन बरामद

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Jan, 2020 10:38 AM

2 mobile phones 2 batteries and 1 headphone recovered in jail toilet

जिला जेल रूपनगर में कैदियों और हवालातियों से मोबाइल फोन सहित अन्य वर्जित सामग्री पकड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है।

रूपनगर(कैलाश): जिला जेल रूपनगर में कैदियों और हवालातियों से मोबाइल फोन सहित अन्य वर्जित सामग्री पकड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जेल के अधिकारियों की तरफ से जेल में चल रहे सर्च अभियान के तहत चौथे दिन शनिवार को शौचालय की दीवार से 2 मोबाइल फोन, 2 बैटरियां और 1 हैडफोन बरामद किया गया। 

जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला जेल सुपरिंटैंडेंट जसवंत सिंह थिंद, डिप्टी सुपरिंटैंडेंट हरचरण सिंह गिल, डिप्टी सुपरिंटैंडेंट दलजीत सिंह, सहायक सुपरिंटैंडेंट दर्शन सिंह, चमन लाल, रघुवीर सिंह और प्रभजोत सिंह द्वारा जेल में चैकिंग की गई। इस दौरान उन्हें जेल के शौचालय में से 2 मोबाइल फोन, 2 बैटरियां और 1 हैडफोन बरामद हुआ। ये सभी सामान शौचालय की एक दीवार की टाइल निकाल कर वहां पर छुपा कर रखा गया था, जबकि टाइल को पुन: किसी वस्तु की मदद से लगाया गया था।  उधर, जेल सुपरिंटैंडेंट जसवंत सिंह थिंद ने उक्त बरामदगी संबंधी पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले संबंधी सिटी पुलिस रूपनगर को सूचित कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!