अमेरिका में पंजाब के युवक ने भाई को मारी गोली, फिर उठाया खौफनाक कदम

Edited By Kalash,Updated: 10 Jun, 2024 12:22 PM

2 brothers died in america

अमेरिका के रिचमंड हिल के क्वींस 95वें एवेन्यू में रहते गांव नारंगपुर (बेगोवाल) निवासी एक परिवार में विवाद के चलते 2 भाइयों की जान चली गई

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित): अमेरिका के रिचमंड हिल के क्वींस 95वें एवेन्यू में रहते गांव नारंगपुर (बेगोवाल) निवासी एक परिवार में विवाद के चलते 2 भाइयों की जान चली गई जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। 

PunjabKesari

सूचना मिलने पर अमेरिका के रिचमंड हिल के क्वींस में पुलिस शनिवार रात करीब 10:30 बजे एक घर पहुंची तो 27 वर्षीय विपनपाल मुल्तानी मिला जिसके शरीर पर गोलियों के कई जख्म थे। डॉक्टरों ने उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। वहीं 52 वर्षीय महिला को गोली लगने के कारण स्थिर हालत में अस्पताल जे जाया गया। वहीं 109वीं एवेन्यू और 96वीं स्ट्रीट से एक मील से भी कम दूरी पर 33 वर्षीय करमजीत मुल्तानी के सिर में गोली लगी मिली। जांच अधिकारी को उसके शरीर के पास हथियार मिला।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते अपने भाई विपनदीप मुल्तानी और मां को गोली मारने के बाद करमजीत ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस वारदात के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।  

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!