पुलिस और डॉक्टर से हाथापाई के आरोप में 2 गिरफ्तार

Edited By Radhika Salwan,Updated: 30 May, 2024 03:53 PM

2 arrested for scuffle with police and doctor

पंजाब के बठिंडा से एक हिंसा की खबर सामने आई है।

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा से एक हिंसा की खबर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में बीती रात हंगामा करके इलाज कर रहे सरकारी डॉक्टर और पुलिस अधिकारी के साथ हाथापाई करने और चौंकी की तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात लोगों समेत 10 के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसी के चलते 2 को गिरफ्तार भी किया गया है।

जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल चौंकी के सिपाही कुलविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मई की रात को गांव मेहता में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसके बाद आरोपी मनप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र नायब सिंह, मीता सिंह पुत्र तेजा सिंह सभी निवासी मेहता और बगा सिंह निवासी परसराम नगर और 5-6 अज्ञात व्यक्ति इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। रात में डॉक्टर दर्शन सिंह का बेटा मनप्रीत सिंह के टांके लगा रहा था तभी आरोपी ने डॉक्टर के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया। अस्पताल में हंगामा होने पर वे पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।

उनका सरकारी मोबाइल फोन छीन लिया गया और चौंकी पर पहुंचकर सभी आरोपियों ने तोड़फोड़ भी की। मामला बढ़ने पर, पुलिस बल पहुंचा और आरोपी मनप्रीत सिंह और बग्गा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!