मुक्तसर में तबलीगी जमात से संबंधित 17 वर्षीय युवक कोरोना Positive

Edited By Mohit,Updated: 08 Apr, 2020 09:19 PM

17 year old youth corona positive

तबलीगी जमात से संबंधित एक 17 वर्षीय युवक की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आई है।

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): तबलीगी जमात से संबंधित एक 17 वर्षीय युवक की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आई है। ये युवक मूल रुप से मेरठ का है। दिल्ली के निजामुदीन मरकज से साथियों सहित मुक्तसर आने के बाद कर्फ्यू के चलते युवक वापिस लौट न सका था। 

जानकारी अनुसार बीते दिनों दिल्ली के निजामुदीन मरकज से मुक्तसर पहुंचे 14 तबलीगी जमात के लोगों को प्रशासन ने पहले तो जामा मस्जिद में क्वारंटाइन कर दिया था। मगर कुछ दिन पहले राज्य में तबलीगी जमात के लोगों में कोरोना के ज्यादा केस सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने उन्हें सिविल अस्पताल में आइसोलेट करते हुए उनके सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। प्रशासन ने तबलीगी जमात के चौदह व्यक्तियों के अलावा कुल सोलह लोगों के सेंपल भेजे थे। जिनमें 15 की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है। जबकि सोलहवें युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आने वाले युवक का नाम समर है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!