लुधियाना में 17 आर.पी.एफ. जवान कोरोना पॉजीटिव

Edited By Mohit,Updated: 14 May, 2020 10:26 PM

17 rpf in ludhiana soldier corona positive

दिल्ली से श्रमिक ट्रेन के साथ स्पेशल ड्यूटी पर आए आर.पी.एफ. के जवान, जिनको............

लुधियाना (सहगल): दिल्ली से श्रमिक ट्रेन के साथ स्पेशल ड्यूटी पर आए आर.पी.एफ. के जवान, जिनको होम क्वारंटाइन किया गया था, में से 17 की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इससे पहले दो आर.पी.एफ. जवानों के टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद करीब 60 आर.पी.एफ. जवानों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया था। आज इनमें से 17 जवानों के टेस्ट पॉजीटिव आ जाने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गई है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि 55 आर.पी.एफ. जवानों के सैंपल कल जांच के लिए पटियाला स्थित लैब में भेजे गए थे, जिनकी आज रिपोर्ट आने पर पता लगा कि 17 जवानों के टेस्ट पॉजीटिव हैं, जबकि 28 की रिपोर्ट नैगेटिव आई है और 10 सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। 

पॉजीटिव मरीज अस्पताल में शिफ्ट
सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि आज सामने आए पॉजीटिव मरीजों को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है जबकि जिन मरीजों में माइल्ड सिंप्टम पाए जा रहे हैं उनको आईसोलेशन सेंटर में रखा जा रहा है. जबकि जिन मरीजों की हालत आम दिखाई दे रही है, उनको पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के होस्टर नंबर-11 में बने आईसोलेशन सेंट में रखा जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!