पंजाब में कोरोना के 1301 नए मामले, 42 मरीजों की मौत’

Edited By Vatika,Updated: 23 Nov, 2020 11:02 AM

1301 new corona cases in punjab 42 patients died

पंजाब में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढऩी शुरू हो गई। रविवार को पंजाब में 1301 नए मामले सामने आए, जबकि 42 मरीजों की मौत हो गई।

चंडीगढ़ (पाल): पंजाब में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढऩी शुरू हो गई। रविवार को पंजाब में 1301 नए मामले सामने आए, जबकि 42 मरीजों की मौत हो गई। इसके बावजूद लोग कोरोना के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया है और सोशल डिस्टैंसिंग की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

चंडीगढ़ में जज समेत 80 लोग संक्रमित
उधर, चंडीगढ़ में डिस्ट्रिक्ट सैशन कोर्ट के एक जज भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 17 दिन के लिए वह होम आइसोलेट हैं। वहीं रविवार को शहर में 80 लोगों में कोरोना वायरस पाया गया जिसके चलते कुल मरीजों की संख्या 16,671 हो गई है। इसमें से 2 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। सैक्टर-8 से 87 वर्षीय बुजुर्ग को डायबिटीज और हाईपरटैंशन भी था। सैक्टर-40 से 65 वर्षीय बुजुर्ग जी.एम.सी.एच.-32 में एडमिट था। उसे भी डायबिटीज और हाईपरटैंशन था। इसके साथ ही शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 260 हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!