Edited By VANSH Sharma,Updated: 26 Dec, 2025 09:33 PM

नगर निगम ने आसपास के 110 गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव पास किया है।
लुधियाना: लुधियाना नगर निगम ने शहर के विस्तार को लेकर एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। नगर निगम ने आसपास के 110 गांवों को नगर निगम लुधियाना में शामिल करने का प्रस्ताव पास किया है। इस फैसले के बाद लुधियाना शहर का दायरा काफी बढ़ जाएगा और शहर की सीमाएं और अधिक फैल जाएंगी।
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि गांवों को शहर में शामिल करने से विकास कार्यों में तेजी आएगी। लोगों को बेहतर सड़कें, साफ पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत किया जा सकेगा।
वहीं इस फैसले को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि नगर निगम में शामिल होने से गांवों का विकास होगा और सुविधाएं बेहतर होंगी। लेकिन दूसरी ओर कई ग्रामीणों को चिंता है कि इससे प्रॉपर्टी टैक्स, हाउस टैक्स और अन्य खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सरकार और नगर निगम सही योजना के साथ काम करें और लोगों पर ज्यादा बोझ न डालें, तो यह फैसला गांवों और शहर दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here