नगर निगम में घपला: विजिलेंस के पास पहुंची 135 करोड़ के टैंडरों में हुए फर्जीवाड़े की शिकायत

Edited By Kalash,Updated: 16 Feb, 2026 01:14 PM

municipal corporation ludhiana scam

नगर निगम में 135 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों के टैंडरों की आड़ में हुए फर्जीवाड़े की शिकायत विजिलेंस के पास पहुंच गई है।

लुधियाना (हितेश): नगर निगम में 135 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों के टैंडरों की आड़ में हुए फर्जीवाड़े की शिकायत विजिलेंस के पास पहुंच गई है। इस मामले के किंगपिन पटियाला से आकर अफसरों व नेताओं के करीबी बने एस.ई. शाम लाल गुप्ता व एक्सियन अरविंद को माना जा रहा है जिनके द्वारा 5 से 13 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों के लिए ग्रुप में टैंडर बनाकर ऐसी शर्तें लगाई जिन्हें चुनिंदा ठेकेदार ही पूरी करते थे।

यह बात उस समय साबित हो गई, जब बड़े ठेकेदारों ने आपस में पूल करके बांटे गए इन टैंडरों में नाममात्र लैस डाला। हालांकि कुछ ठेकेदारों द्वारा बागी होकर ज्यादा लैस डाला गया लेकिन उन्हें शर्तें पूरी न करने का हवाला देते हुए आऊट कर दिया गया। इनमें से एक ठेकेदार द्वारा जहां लीगल नोटिस दिया गया है तो दूसरे ठेकेदार की तरफ से बाकायदा एफीडेविट के रूप में विजिलेंस को शिकायत दी गई है जिसमें एस.ई. शाम लाल गुप्ता व एक्सियन अरविंद पर शर्तों में मनमाने ढंग से बदलाव करने के अलावा बड़े ठेकेदारों का पूल सिरे चढ़ाने के लिए टैंडरों को 2 बार पैंडिंग करने का आरोप भी लगाया गया है।

फिरोजपुर रोड स्थित होटल में हुई है करोड़ों के घोटाले की सैटिंग 

135 करोड़ के टैंडरों को लेकर एक और ठेकेदार द्वारा मेयर-कमिश्नर से लेकर सी.एम. व विजीलैंस को शिकायत की गई है जिसमें दावा किया गया है कि बडे ठेकेदारों को टैंडर देने के लिए ग्रुप बनाकर शर्तें लगाने की सेटिंग फिरोजपुर रोड स्थित होटल में हुई है जहां ठेकेदारों द्वारा आपस में बांटे गए टैंडर पास करने के बदले में नगर निगम की बी. एंड आर. ब्रांच के आफिसर 5 से 7 प्रतिशत कमीशन मांग रहे हैं। इसके अलावा सड़कें बनाने के जो काम 35 से 40 फीसदी लैस पर हो रहे हैं उन टैंडरों को पूल के तहत 5 फीसदी लैस पर अलॉट करने से सरकार को करोड़ों का नुकसान होगा शिकायतकर्त्ता द्वारा इन आरोपों की पुष्टि के लिए टी.आई.सी. के अफसरों व टैंडरों में हिस्सा लेने वाले ठेकेदारों की कॉल डिटेल व लोकेशन चैक करवाने की मांग की गई है।

पहले एस.ई. पर हो चुकी है गिरफ्तारी की कार्रवाई 

यह पहला मामला नहीं है जब नगर निगम की बी. एंड आर. ब्रांच के अफसरों पर टैंडरों की अलॉटमैंट की आड़ में करोड़ों का खेल करने के आरोप लगे हैं। जिसके तहत कुछ समय पहले एस.ई. संजय कंवर को रोज गार्डन की कायाकल्प के टैंडर में 10 फीसदी कमीशन मांगने के आरोप में विजीलैंस द्वारा गिरफ्तार किया गया था लेकिन इस कार्रवाई का नगर निगम की बी. एंड आर. ब्रांच के अफसरों पर कोई असर नजर नहीं आया जिनके द्वारा संजय कंवर की जमानत या बहाली होने से पहले ही पुरानी सैटिंग को सिरे चढ़ने के लिए रोज गार्डन की कायाकल्प के टैंडर को सीनियर डिप्टी मेयर के एतराज के बावजूद दोबारा जारी कर दिया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!