निगम कर्मी की शर्मनाक हरकत! बुजुर्ग के गिरे पैसे जेब में डाल हुआ रफू चक्कर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Feb, 2026 08:56 PM

a municipal employee in ludhiana commits a shameful act

सराभा नगर स्थित नगर निगम के जोन-डी कार्यालय में सोमवार दोपहर उस समय जबरदस्त हंगामा हो गया। जब ईमानदारी का ढोंग करने वाले एक सरकारी मुलाजिम की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, एक अधेड़ व्यक्ति अपना सीवरेज और पानी का बिल जमा करवाने के लिए...

लुधियाना (राज): सराभा नगर स्थित नगर निगम के जोन-डी कार्यालय में सोमवार दोपहर उस समय जबरदस्त हंगामा हो गया। जब ईमानदारी का ढोंग करने वाले एक सरकारी मुलाजिम की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, एक अधेड़ व्यक्ति अपना सीवरेज और पानी का बिल जमा करवाने के लिए सुविधा सैंटर पहुंचा था, लेकिन उसे क्या पता था कि निगम के भीतर ही उसकी जेब पर डाका डाल लिया जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक, बिल जमा करवाने के दौरान बुजुर्ग की जेब से नकदी नीचे गिर गई, जिसे वहां खड़े नगर निगम के एक दर्जा-तीन कर्मचारी ने देख लिया। मदद करने की बजाय कर्मचारी ने बड़ी चालाकी से वे पैसे उठाए और वहां से खिसक गया। बुजुर्ग को पैसे गिरने का अहसास तब हुआ, जब वह बाहर अपनी कार के पास पहुंचा। जेब खाली देख उसके होश उड़ गए और वह आनन-फानन में वापस सुविधा सेंटर की ओर भागा। जब वहां मौजूद मुलाजिमों ने पैसे मिलने से इन्कार किया, तो पीड़ित ने दफ्तर में शोर मचाना शुरू कर दिया। मामले को बिगड़ता देख, निगम अधिकारियों ने तुरंत सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। कैमरे में साफ दिख रहा था कि एक निगम कर्मचारी ने ही गिरे हुए पैसे उठाए थे। चोरी पकड़े जाने पर जब आरोपी कर्मचारी पर दबाव बनाया गया, तो उसने पूरी रकम लौटाने की बजाय केवल 14 हजार रुपये ही वापस किए।

पीड़ित बुजुर्ग का कहना है कि वह बैंक से 50 हजार रुपये निकलवा कर लाया था और 3500 रुपये का बिल जमा करने के बाद बाकी की रकम कोट की जेब में डालते समय गिर गई थी। अब आरोपी कर्मचारी बाकी के पैसे देने से साफ मुकर रहा है, जिससे पीड़ित और वहां मौजूद लोगों में भारी रोष है। इस शर्मनाक हरकत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए निगम अधिकारियों ने आरोपी कर्मचारी को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि उसने पूरी रकम वापस नहीं की, तो उसे तुरंत सस्पेंड कर उसके खिलाफ पुलिस में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जाएगी। फिलहाल इस घटना ने निगम के सुरक्षा और कर्मचारियों के चरित्र पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!