भारत-पाक सीमा पर पैकेटों में हेरोइन बरामद, कीमत 10 करोड़ से अधिक

Edited By Vaneet,Updated: 01 Oct, 2019 01:36 PM

10 crore heroin recovered from indo pak border

बी.एस.एफ. ने फिरोजपुर सैक्टर की अग्रिम सुरक्षा चौकी ओल्ड एमडी वाला के क्षेत्र से 2135 ग्राम हेरोइन बरा...

फिरोजपुर: बी.एस.एफ. ने फिरोजपुर सैक्टर की अग्रिम सुरक्षा चौकी ओल्ड एमडी वाला के क्षेत्र से 2135 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए से अधिक की बताई जा रही है। 

Image result for हेरोइन बरामद,

जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ. के उपमहानिदेशक एवं प्रवक्ता भास्कर रावत ने बताया कि पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में आंतकवादियों की घुसपैठ को देखते हुए बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटीयर के महानिरीक्षक महिपाल यादव के निर्देशों पर पंजाब की सीमाओं पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई गई है। रावत ने बताया कि सीमा पार से तस्करों ने पानी के रास्ते जलकुंभी के माध्यम से हेरोइन के 2 पैकेट भेजने की कोशिश की थी जिसे जवानों ने पकड़ लिया। पैकेटों का कुल बजन 2 किलो 135 ग्राम है। उन्होंने बताया कि बी.एस.एफ. ने इस वर्ष अब तक 149 किलो 425 ग्राम हेरोइन बरामद की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!