विदेश भेजने का झांसा देकर ठगे 2 लाख, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 02 Oct, 2022 11:29 AM

fraud on the pretext of sending abroad case registered

विदेश भेजने के नाम पर 2 लाख रुपए की ठगी लगाने के एक मामले में

समाना (शशिपाल/अशोक): विदेश भेजने के नाम पर 2 लाख रुपए की ठगी लगाने के एक मामले में सिटी पुलिस ने करनैल सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी प्रीत नगर, समाना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

सिटी पुलिस के एस.एच.ओ. गुरविंदर सिंह संधू ने बताया कि तरनजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी प्रीत नगर समाना द्वारा उच्च पुलिस अधिकारियों को दी गई शिकायत के अनुसार उसके ही मोहल्ला में रहते आरोपी ने उसके भाई कमलजीत को साइप्रस भेजने हेतु सौदा तय कर 3.50 लाख रुपए ले लिए परन्तु उसे विदेश नहीं भेजा और पुलिस को शिकायत के बाद ली गई रकम में से 1.50 लाख रुपए वापिस करने उपरांत बार-बार कहने पर शेष 2 लाख की रकम वापिस करने की बजाय उसे धमकाने लगा।

जिला पुलिस के आर्थिक विंग द्वारा शिकायत की जांच पड़ताल व ओपिनियन के बाद मिले आदेश पर सिटी पुलिस ने आरोपी करनैल सिंह के खिलाफ धारा 406, 420 आईपीसी तहत मामला दर्ज कर अपनी जांच कार्रवाई शुरू कर दी।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!