डेंगू से पिता-पुत्र की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Oct, 2019 02:35 PM

father and son died of dengue

सरकार द्वारा लोगों को सेहत सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं।

भादसों(अवतार /हरदीप): सरकार द्वारा लोगों को सेहत सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। हर साल डेंगू से हजारों जानें जाती हैं, लेकिन सेहत विभाग कुंभकरणी नींद सोया पड़ा है।

शहर के नजदीक गांव दंदराला खरौड में डेंगू से 60 वर्षीय सोहन लाल और उसके 30 वर्षीय पुत्र हरमेश कुमार की मौत हो गई। मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि दोनों तेज बुखार से पीड़ित थे। मृतक नौजवान अपने पीछे पत्नी और 10 साल का पुत्र छोड़ गया। गांव में हुई इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!