चोरी के आरोप में 2 गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Edited By Kalash,Updated: 21 Mar, 2023 12:00 PM

2 arrested for theft motorcycle recovered

थाना अनाज मंडी की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है

पटियाला : थाना अनाज मंडी की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए लोगों में अमरिन्दर सिंह निवासी ड्रेन रोड आनंद नगर-बी पटियाला और परमवीर सिंह पुत्र चरनजीत सिंह निवासी विकास नगर पटियाला शामिल हैं। 

पुलिस के मुताबिक ए.एस.आई. बलकार सिंह पुलिस पार्टी सहित बस स्टैंड गांव पस्याना के पास मौजूद था, जहां उक्त व्यक्ति स्कूटी पर आए, जिन्होंने मोटरसाइकिल का रिंम और टायर पकड़े हुए थे को रोक कर जब चैक किया गया तो सामने आया कि उन्होंने घुम्मण नगर, पटियाला से एक मोटरसाइकिल चोरी किया था और जिसके टायर बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए उक्त मोटरसाईकल बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!