फतेहगढ़ साहिब में मनाया गया महात्मा गांधी जी का 150वां जन्मदिन

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Oct, 2019 01:29 PM

150th birthday of mahatma gandhi

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं वर्षगांठ पर फतेहगढ़ साहिब में मार्च निकाला गया। यह मार्च माता गुजरी कॉलेज फतेहगढ़ साहिब से गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब तक निकाला गया।

फतेहगढ़ साहिबः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं वर्षगांठ पर फतेहगढ़ साहिब में मार्च निकाला गया। यह मार्च माता गुजरी कॉलेज फतेहगढ़ साहिब से गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब तक निकाला गया। इस मार्च को डिप्टी कमिश्नर श्री प्रशांत कुमार गोयल ने झंडा देकर रवाना किया और इसमें जिले के अलग-अलग स्कूलों, कालेजों के छात्र और यूथ क्लब के मैंबरों ने बड़ी गिनती में हिस्सा लिया। इस मौके पर प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए नाटक भी करवाया गया।

डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार ने कहा कि हम सबको प्लास्टिक का कम-से-कम इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का इस्तेमाल इतना ज्यादा होता है कि हर जगह बस प्लास्टिक ही नजर आता है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!