पठानकोट में बंदरों का आतंक, डर के मारे एक शख्स ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Kalash,Updated: 17 Sep, 2023 05:13 PM

man jumped from roof of his own house to fair of monkey

पठानकोट के गांधी नगर मोहल्ले में इन दिनों बंदरों का आतंक देखने को मिल रहा है, जिस कारण लोग दहशत के साये में जीने के लिए मजबूर हो गए हैं

पठानकोट : पठानकोट के गांधी नगर मोहल्ले में इन दिनों बंदरों का आतंक देखने को मिल रहा है, जिस कारण लोग दहशत के साये में जीने के लिए मजबूर हो गए हैं। दहशत इस हद तक बढ़ गई है कि लोगों को इन बंदरों से बचने के लिए अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गत शाम एक युवक अपने घर की छत पर टहल रहा था कि अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया, जिस कारण वह घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने अपनी जान बचाने के लिए घर की दूसरी मंजिल से गली में छलांग लगा दी थी। जिस कारण युवक गंभीर रुप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए पठानकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!