Edited By Kalash,Updated: 31 Jan, 2023 12:23 PM

जी.आर.पी. पठानकोट की ओर से एक व्यक्ति को एक किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया गया है
पठानकोट : जी.आर.पी. पठानकोट की ओर से एक व्यक्ति को एक किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया गया है। इस संबंधी जी.आर.पी. के एस.एच.ओ. सुखविंद्र सिंह ने बताया कि एस.आई. रतन लाल सहित ए.एस.आई. पलविंद्र सिंह चौकी इंचार्ज पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन की ओर से स्टेशन पर अन्य कर्मचारियों के साथ प्लेटफार्म नं. 2 पर निरीक्षण किया जा रहा था।
इस दौरान एक व्यक्ति की ओर से पुलिस को चैकिंग करते देखा गया तो वह पीछे की ओर जाने लगा। जिसके चलते शक के आधार पर एस.आई. रतनलाल की ओर से उसे रुकने हेतु कहा, जिसके चलते उक्त व्यक्ति ने अपने स्वेटर के नीचे छुपा कर रखा एक लिफाफा प्लेटफार्म पर फैंका तथा वहां से भागने की कोशिश की।
जिसके चलते लिफाफा जमीन पर गिरने से फट गया तथा अफीम बाहर आ गई। जिसको पुलिस पार्टी की ओर से काबू कर लिया गया तथा उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम जसप्रीत सिंह उर्फ जसा निवासी गांव लादियां हैबोवाल लुधियाना के रूप में बताया। गिरफ्तार किए गए जसप्रीत सिंह पर अफीम मिलने को लेकर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। जिसको अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here