हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 26 Mar, 2026 05:30 PM

one arrested with heroin

थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने 30 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने 30 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. अजयपाल सिंह की पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तालाश में नवांशहर के आम्बेदकर चौक से महंदीपुर पुल की ओर जा रही थी। जब उनकी पुलिस पार्टी पुल के नीचे पहुंची तो वहां एक नौजवान बैठा दिखाई दिया।

जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा हाथ में पकड़ी वस्तु घास में फैंक कर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा। उसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैकी गई वस्तु की जांच की तो उसमें से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एस.एच.ओ.ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरशरन बेदी पुत्र सुखविन्दर बेदी निवासी नवांशहर के तौर पर हुई है। एस.एच.ओ. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खिलाफ एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!