रंगे हाथों नशा करते 2 व्यक्ति गिरफ्तार, केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 25 Jul, 2026 05:54 PM

two arrested consuming drugs

बलाचौर में पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए 2 व्यक्तियों को रंगे हाथों नशा करते हुए गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): बलाचौर में पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए 2 व्यक्तियों को रंगे हाथों नशा करते हुए गिरफ्तार किया है। पहले मामले में थाना सिटी बलाचौर के ए.एस.आई. भूषण लाल की अगुवाई में गश्त कर रही पुलिस टीम जब मेन चौक से कंगना पुल की ओर जा रही थी, तब रास्ते में एक धार्मिक स्थल के पास संदिग्ध हालत में बैठे व्यक्ति को देखा गया।

जांच करने पर आरोपी पन्नी पर नशीला पदार्थ रखकर लाइटर और 10 रुपए के मुड़े हुए नोट के जरिए उसका सेवन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से अधजली सिल्वर पन्नी, लाइटर और नोट बरामद किया। पकड़ा गया आरोपी मेहदीपुर निवासी राजवीर सिंह उर्फ राजा है।

एक अन्य मामले में थाना बलाचौर पुलिस के ए.एस.आई. राकेश पाल ने कार्रवाई करते हुए नशा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान किशनपुरा नवांशहर निवासी रमनदीप गर्ग उर्फ रोमी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!