शादी का झांसा देकर 1 वर्ष तक युवती को बनाया हवस का शिकार

Edited By Mohit,Updated: 02 Jul, 2020 03:39 PM

nawanshahr hindi news

शादी करवाने का झांसा देकर 23 वर्षीय युवती को 1 वर्ष तक हवस का शिकार बनाने वाले युवक..............

नवांशहर (त्रिपाठी): शादी करवाने का झांसा देकर 23 वर्षीय युवती को 1 वर्ष तक हवस का शिकार बनाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि इन्द्रजीत छिन्ना निवासी गांव रसूलपुर जंडी थाना रायकोट (लुधियाना) ने उसे शादी करने का झांसा देकर 1 वर्ष से उसकी इज्जत से खिलवाड़ कर रहा है। 

उसने बताया कि इन प्रेम संबंधों की जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी है परन्तु अब उक्त युवक अपनी परिवार की शय पर उससे शादी करने से न केवल पीछे हट रहा है बल्कि उसके प्यार का मजाक भी उड़ा रहा है। पुलिस को दी शिकायत में आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!