कृषि विभाग का अहम कदम, किसान मेले का किया आयोजन

Edited By Urmila,Updated: 06 Apr, 2022 05:34 PM

important step of agriculture department organized kisan mela

किसानों को कृषि की नई तकनीक और नई मशीनरी की जानकारी देने बारे कृषि विभाग की तरफ से रूपनगर की नई अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन किया गया। इस किसान मेले में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री...

रोपड़ (सज्जन सैनी): किसानों को कृषि की नई तकनीक और नई मशीनरी की जानकारी देने बारे कृषि विभाग की तरफ से रूपनगर की नई अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन किया गया। इस किसान मेले में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, रूपनगर से हलका विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए।

यह भी पढ़ेंः पुलिस ने हिरासत में लिया PTC चैनल का MD, जानें पूरा मामला

मेले में विशेष तौर पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और हलका विधायक दिनेश चड्ढा मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इस किसान मेले में किसानों के लिए अलग-अलग स्टाल लगाए गए जिसमें कृषि के साथ सम्बन्धित खादें, दवाइयां, बीज और नई मशीनरी आदि की जानकारी दी गई। मेले में पहुंचे जहां अलग-अलग किसानों ने इस किसान मेले के लाभ बताएं, वहीं कई किसानों ने किसान मेले को केवल खानापूर्ति बताते हुए कहा कि कृषि विभाग पानी और धरती की संभाल के लिए वैकल्पिक खेती करने की सिफारिशें तो करता है परन्तु यदि किसान वैकल्पिक खेती करते हैं तो पंजाब में उसके मंडीकरण का कोई प्रबंध नहीं है जिस कारण किसानों को मक्का, फल, सब्जियां आदि का पूरा मूल्य नहीं मिलता। इस मौके कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस और कृषि विभागों के मुख्य अधिकारी ने भी जानकारी दी।

यह भी पढ़ेंः पुलिस ने हिरासत में लिया PTC चैनल का MD, जानें पूरा मामला

जिक्रयोग है कि पंजाब सरकार के कृषि विभाग की तरफ से हर वर्ष ऐसे किसान मेले तो करवाए जाते हैं और खेतीबाड़ी विभाग की तरफ से किसानों को लाभ देने के लिए चलाईं स्कीमों की भी जानकारी दी जाती है परन्तु हकीकत तो यह है कि पंजाब सरकार की तरफ से किसानों की भलाई के लिए चलाईं जातीं स्कीमें जमीनी स्तर पर किसानों तक पहुंचतीं ही नहीं और यदि किसान वैकल्पिक खेती करते हैं तो मंडियों में उनको फसल का पूरा मूल्य नहीं मिलता जिस कारण किसानों को सड़कें पर अपनी फसलों, सब्जियां फेंकने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!