फिरौती मांगने के आरोप में गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा 3 दिन के रिमांड पर

Edited By swetha,Updated: 14 Jul, 2019 11:38 AM

gangster on police remand

विभिन्न केसों में जेल में बंद कथित गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को पुलिस ने फिरौती मांगने के एक केस में प्रोडक्शन वारंट पर पेशी के लिए नंगल कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दिलप्रीत बाबा को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

नंगल(सैनी): विभिन्न केसों में जेल में बंद कथित गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को पुलिस ने फिरौती मांगने के एक केस में प्रोडक्शन वारंट पर पेशी के लिए नंगल कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दिलप्रीत बाबा को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

रूपनगर सी.आई.ए. के इंचार्ज अमरवीर सिंह और नया नंगल चौकी इंचार्ज नरिन्द्र सिंह ने बताया कि दिलप्रीत के खिलाफ नया नंगल चौकी में 24 मई, 2018 को मुकद्दमा नंबर-81 दर्ज किया गया था। व्यवसायी से कथित फिरौती मांगने पर दिलप्रीत के खिलाफ एस.एच.ओ. सन्नी खन्ना ने यह मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि नया नंगल चौकी में फिरौती मांगने की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने उसे जेल से लाकर कोर्ट में पेश कर प्रोडक्शन वारंट लिया। माननीय जज ने उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उन्होंने कहा कि अब पुलिस दिलप्रीत से इस केस के बारे में पूछताछ करेगी और 16 जुलाई को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!