पैट्रोल पंप मालिक के साथ लाखों रुपए की ठगी, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 25 Mar, 2023 10:40 AM

fraud with petrol pump owner case registered

थाना सिंह भगवंतपुर पुलिस ने पैट्रोल पंप मालिक से लाखों रुपए की ठगी के मामले में आरोपी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है

रूपनगर : थाना सिंह भगवंतपुर पुलिस ने पैट्रोल पंप मालिक से लाखों रुपए की ठगी के मामले में आरोपी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रतन लाल पुत्र शिव चंद निवासी जाखल मंडी फतेहाबाद हरियाणा ने बताया कि वह गांव चकलां में भारत पैट्रोलियम पंप चलाता है। उन्होंने कहा कि फिनो बैंक और भारत पैट्रोलियम पंप के बीच एक टाई-अप है कि फिनो बैंक स्वाइप मशीनों की सुविधा देगा, जिसके माध्यम से उनकी फर्म को खाता संख्या मिला हुआ है जो शिकायतकर्ता को 10 दिसंबर 2022 को एक फोन मोबाइल पर कॉल आया तो अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि फिनो बैंक की मशीनों में कुछ दिक्कत है, इसलिए अपनी मशीन को एक घंटे के लिए बंद रखें ताकि उनकी समस्या को ठीक किया जा सके।

कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि उनकी फर्म के फिनो बैंक खाते में 3,59,000 रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है, जिसके संबंध में उनके फोन पर मैसेज आया, जिसके बारे में शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!