बुलेट से पटाखे फोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 8 मोटरसाइकिल सवार काबू, काटे चालान

Edited By Kalash,Updated: 03 May, 2026 05:42 PM

bullet motorcycles rider fine

थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिलों पर पटाखे मारने वाले 8 मोटरसाइकिल सवारों को मोटरसाइकिल सहित काबू किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिलों पर पटाखे मारने वाले 8 मोटरसाइकिल सवारों को मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. तुषार गुप्ता के दिशा निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सिटी नवांशहर के निभिन्न मागों तथा बाजारों में चैकिंग मुहिम चलाई गई थी जिसमें 8 मोटरसाइकिल सवारों को काबू करके उनके चालान काटे गए।

इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल पर पटाखे मारने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई को अमल में लाया जाता है जिसके तहत मौके पर ही न्यूनतम 5 हजार का चालान काटा जाता है। उन्होंने कहा कि बुलेट पर मोटरसाइकिल पर पटाखे मारने वाले को खिलाफ आवाज एक्ट के तहत मामले दर्ज करने का भी प्रावीजन है जिसमें आरोपी को अदालती कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने बताया कि बुलेट पर पटाखे चलाने वालों को खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी तथा जुर्माना करने के साथ-साथ आवाज एक्ट के तहत मामले भी दर्ज किए जाएगा। इस अवसर एस.आई. केवल कृष्ण तथा ए.एस.आई. रवि कुमार भी उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!