पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 01 Jul, 2024 05:56 PM

2 arrested with heroin

पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 8 ग्राम हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी,मनोरंजन): पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 8 ग्राम हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना सिटी नवांशहर में तैनात ए.एस.आई. बलवीर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त के दौरान संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में अंबेडकर चौक नवांशहर से गढशंकर रोड की ओर जा रही थी कि मोहल्ला कलरा महिंदीपुर के नजदीक मोहल्ला कलरा की ओर से पैदल आ रहा एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया।

उसने हाथ में पकड़ा लिफाफा सड़क पर फैंक दिया। पुलिस कर्मचारियों की मदद उक्त व्यक्ति को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कमल कुमार निवासी कलरा मोहल्ला महिंदीपुर के तौर पर हुई है।

एक अन्य मामले में थाना औड की पुलिस ने 3 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी जिसकी पहचान चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना निवासी औड के तौर पर हुई है को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उक्त मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!