पंजाब-हरियाणा में हुई बारिश तो जम्मू-हिमाचल में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Feb, 2021 09:39 AM

weather department issued warning for in jammu and kashmir

पंजाब, हरियाणा व दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर बारिश हुई। वहीं पहाड़ी इलाकों में.....

नई दिल्ली/चंडीगढ़/श्रीनगर/जम्मू/शिमला(उदय/रमेश/हैडली): पंजाब, हरियाणा व दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर बारिश हुई। वहीं पहाड़ी इलाकों में श्रीनगर, हिमाचल में भारी बर्फबारी से पारे में गिरावट दर्ज की गई। घाटी में ताजा बर्फबारी और श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खराब दृश्यता के कारण गुरुवार को दिल्ली से यहां आने वाली 2 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। उधर, जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान ताजा हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। 

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़ में बारिश हुई। इसके अलावा मोहाली, लुधियाना, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भी बारिश हुई। वहीं शिमला में साल का पहला भारी हिमपात हुआ है। पूरा शहर बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। देर रात तक शिमला में आधा फुट से अधिक बर्फबारी दर्ज की जा चुकी थी। बर्फबारी ने शिमला में पिछले कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 

बर्फ गिरने का क्रम वीरवार सुबह से देर शाम तक जारी रहा जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के कई हिस्सों में हिमपात व वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रदेश में सभी आवश्यक सेवाओं को यथाशीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!