Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Jun, 2022 09:23 PM

सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने वाले मुख्य आरोपी केकड़ा की जेल में धुनाई होने की सूचना मिली है।
चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने वाले मुख्य आरोपी केकड़ा की जेल में धुनाई होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है गोइंवाल जेल में बंद संदीप केकड़ा की अन्य कैदियों ने मिलकर जमकर धुनाई कर दी। केकड़ा पर हमला होने की जिम्मेदारी बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर ली है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने के मामले में केकड़ा को पंजाब पुलिस ने शिकंजे में लिया था, जिसके बाद उसे गोइंवाल जेल में भेज दिया गया था। जहां पर आज कुछ कैदियों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी है।
जिक्रयोग्य है कि मूसेवाला की हत्या के बाद सबसे पहले पंजाब पुलिस ने संदीप केकड़ा पर ही शिकंजा कसा था, क्योंकि यह वही शख्स है, जिसने कुछ रुपयों के लिए मानसा में सिद्धू मूसेवाला की रेकी की थी और यही रेकी सिद्धू मूसेवाला की हत्या का कारण बनी थी। केकड़ा सैल्फी लेने के बहाने सिद्धू मूसेवाला को मिला था, जिसके बाद सारी जानकारी केकड़ा ने लीक की थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here