पंजाब कांग्रेस में गहराया संकट, सिद्धू के बाद मंत्री रजिया सुल्ताना ने भी दिया इस्तीफा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Sep, 2021 07:52 PM

crisis deepens in punjab congress razia sultana also resigned after sidhu

पंजाब कांग्रेस में लगातार संकट गहराता जा रहा है। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रजिया सुल्ताना सिद्धू की करीबी मानी जाती है। गौरतलब है कि आज नवजोत सिंह...

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस में लगातार संकट गहराता जा रहा है। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रजिया सुल्ताना सिद्धू की करीबी मानी जाती है। गौरतलब है कि आज नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी को ट्वीट के जरिए पंजाब प्रदेश कमेटी के प्रधान पद से इस्तीफा भेज दिया था। सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद पंजाब कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच, रजिया सुलताना के पति महोम्म्द मुश्तफा ने पत्नी द्धार इस्तीफा दिए जाने के बाद उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी पत्नी पर गर्व है। 

गौरतलब है कि आज नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी को ट्वीट के जरिए पंजाब प्रदेश कमेटी के प्रधान पद से इस्तीफा भेज दिया था, जिसके बाद पंजाब कांग्रेस में तहलका मच गया था। नवजोत सिंह सिद्धू नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा लिए गए कुछ फैसलों की वजह से नाराज चल रहे हैं, जिनको लेकर ही नवजोत सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। सिद्धू के इस्तीफा देने का सबसे बड़ा कारण नए मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी द्वारा अपने कुछ खास लोगों को कैबिनेट में शामिल करना भी बताया जा रहा है।

 कुछ आलाधिकारियों की नियुक्तियां भी अपनी इच्छानुसार करना बताया जा रहा है। इन सभी कारणों से हताश होकर ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने इस्तीफा दिया है। रजिया सुल्ताना जो सिद्धू के काफी करीबी मानी जाती हैं, ने भी आज पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं दूसरी तरफ मोहम्मद मुस्तफा ने ट्वीट करके अपनी पत्नी रजिया सुल्ताना द्वारा दिए गए इस्तीफे की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा मुझे रजिया पर गर्व है कि उसने अपने सिद्धांतों के साथ कोई समझौता नहीं किया। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!