मान सरकार में हो सकता है कैबिनेट विस्तार! इन ज़िलों से शामिल हो सकते हैं दो नए मंत्री
Edited By Paras Sanotra,Updated: 30 May, 2023 07:48 PM

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में कैबिनेट विस्तार किये जाने की जानकारी सामने आई है।
जालंधर: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में कैबिनेट विस्तार किये जाने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा भगवंत मान सरकार में दो नए मंत्रियों को शामिल किये जाने की संभावना है। सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि एक मंत्री की कैबिनेट से छुट्टी होने की संभावना है। भगवंत मान सरकार ने राज्य के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए समय मांगा है। कल यानि बुधवार को सुबह 11 बजे ये शपथ ग्रहण समागम होगा। नए मंत्री लुधियाना और अमृतसर से संभावित हैं। संभावना है कि आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल बुधवार को चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब की मान सरकार द्वारा मंत्रिमंडल में पहले भी 4 जुलाई को फेरबदल किया गया था। उस दौरान कई मंत्रियों को सौंपे गए विभागों में भी फेरबदल किया गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
Related Story

UP Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल, 54 से बढ़कर 60 होगी मंत्रिमंडल की नई...

ज्योतिर्लिंग के दर्शन, ओंकार मंत्र का जाप... सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए PM मोदी

केरल के विकास के लिए ‘डबल इंजन' सरकार की जरूरत: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी

New Labour Code: सैलरी, PF और ग्रेच्युटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नए लेबर कोड में ये सब ऐसे...

नए साल पर वाहन चालकों को सरकार से मिली बड़ी राहत, इस तारीख से FASTag के बदल जाएंगे नियम

CBOSE के माध्यम से शिक्षा का विस्तार: ओपन स्कूलिंग के ज़रिए लाखों विद्यार्थियों को मिल रहा नया अवसर

गाय वध में शामिल है सरकार, विदेशों में भेज रही हलाल का मांस...भोपाल में मिले गौ मांस को लेकर जीतू...

नए साल का बड़ा तोहफा: पश्चिम से दक्षिण भारत अब और करीब! मोदी सरकार ने 19,142 करोड़ के हाईवे...

Vande Bharat Sleeper Train: नए साल पर मोदी सरकार का देश को बड़ा तोहफा, पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन...

FASTag New Rule: FASTag यूजर्स के लिए खुशखबरी, नए साल पर सरकार का बड़ा तोहफा, 1 फरवरी से खत्म होगा...