Baba Siddique हत्या के जुड़े Jalandhar से तार, Shooters के साथ Connection

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Oct, 2024 08:59 PM

baba siddique murder linked to jalandhar

मुंबई में हुए बाबा सिद्दिकी हत्याकांड मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े एक मुख्य आरोपी को जालंधर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान  मोहम्मद जीशान अख्तर के रूप में हुई है, जोकि मात्र 21...

पंजाब डैस्क : मुंबई में हुए बाबा सिद्दिकी हत्याकांड मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े एक मुख्य आरोपी को जालंधर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान  मोहम्मद जीशान अख्तर के रूप में हुई है, जोकि मात्र 21 साल का है। आरोपी जालंधर के नकोदर इलाके के गाँव शंकर का रहने वाला बताया जा रहा है। पता चला है कि इस आरोपी को जालंधर देहात पुलिस ने 2022 मे हत्या के साथ और कई मामलों मे गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पटियाला जेल भेजा गया था, जहां पर यह लारैंस के टच मे आया। इसके बाद जब वह जेल से बाहर आया तो मुंबई चला गया था।  

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जीशान अख्तर का हाथ है। बताया जा रहा है कि जीशान अख्तर तीनों शूटरों को निर्देश दे रहा था और आरोपियों के रहने आदि का पूरा प्रबंध जीशान अख्तर ने ही किया था। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!