सिद्धू की नाराजगी की गूंज दिल्ली तक,राहुल ने आशा कुमारी को मनाने के लिए भेजा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 11:47 AM

angry siddhu convenes corporation commissioners meeting of directors

मेयर चुनाव समारोह में निमंत्रण न मिलने के चलते निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू के तलख तेवर सामने आने लगे हैं। नाराज चल रहे सिद्धू नगर निगम के कमिश्नरों और डायरैक्टरों के साथ हंगामी मीटिंग कर रहे हैं।

चंडीगढ़ः मेयर चुनाव समारोह में निमंत्रण न मिलने के चलते निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू के तलख तेवर सामने आने लगे हैं। नाराज चल रहे सिद्धू नगर निगम के कमिश्नरों और डायरैक्टरों के साथ हंगामी मीटिंग कर रहे हैं। 


सूत्रों के अनुसार  सिद्धू आज होने वाली कैबिनेट मीटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे। इस मीटिंग में सरकार ने निकाय विभाग के लिए जो प्रस्ताव पास किए हैं उन पर चर्चा की जा सकती है। दूसरी तरफ कैप्टन अमरेंद्र सिंह उन्हें मनाने में जुटे हैं,शायद इसलिए उन्होंने कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा को उन्हें मनाने के लिए भेजा था। 

 

वहीं सुनने में आया है कि सिद्धू को मनाने के लिए राहुल गांधी ने आशा कुमारी को भेजा है, वह तीन बजे के करीब चंडीगढ़ पहुंच रही हैं। जालंधर के मेयर का ऐलान कल होने की संभानाओं के चलते सिद्धू को मनाने की कवायद चल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!