अज्ञात हमलावरों ने हमला कर एक को किया घायल, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 30 Jan, 2023 10:50 AM

unknown person attacked and one injured case registered

थाना अजीतवाल के अंतर्गत पड़ते गांव तखानवध निवासी सुखदर्शन सिंह पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया

मोगा : थाना अजीतवाल के अंतर्गत पड़ते गांव तखानवध निवासी सुखदर्शन सिंह पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने जसप्रीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

इस मामले की जांच थानेदार लखविन्द्र सिंह द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में जसप्रीत सिंह ने कहा कि उसका पिता सुखदर्शन सिंह रोटी खाकर आटा चक्की पर गया था। जब वह देर रात घर न आया तो वह अपने चाचा नछत्तर सिंह को लेकर उसकी तलाश करने के लिए निकले, तो घर से थोड़ी दूर ही उसका पिता गली में पड़ा मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोटें लगी हुई थीं। हमने उसे मोगा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। उसने शंका व्यक्त की कि मेरे पिता को जान से मारने की नीयत से अज्ञात व्यक्तियों ने सिर पर गंभीर चोटें मारी हैं। थानेदार लखविन्द्र सिंह ने कहा कि वह मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, लेकिन अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!