बादल शासनकाल दौरान ही पंजाब बना था रेगिस्तान: बराड़

Edited By Vaneet,Updated: 16 Jul, 2019 03:46 PM

punjab was made desert during the rule of badal

शिरोमणि अकाली दल व विशेष करके इस पर काबिज रहे बादल परिवार ने पंजाब के धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं सभ्याचारक क्षेत्रों को आती महक को अपने स्वार्थी...

बाघापुराना(चुटानी): शिरोमणि अकाली दल व विशेष करके इस पर काबिज रहे बादल परिवार ने पंजाब के धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं सभ्याचारक क्षेत्रों को आती महक को अपने स्वार्थी हितों की खातिर अंदर तक प्रदूषित करके रख दिया था। यही कारण है कि कैप्टन सरकार का सारा जोर अब उक्त सभी क्षेत्रों में खुशहाली वाला माहौल बहाल करने पर ही लग रहा है। उक्त विचार विधायक दर्शन सिंह बराड़ ने हरे-भरे पंजाब संबंधी हलके में शुरू की गई मुहिम दौरान एक जनतक बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। 

विधायक ने कहा कि बादलों के 10 वर्षों के शासन में पंजाब के कौने-कौने में उखाड़ कर फैंके हरे-भरे पौधों की पूर्ति के लिए कोई भी प्रयास न किए जाने कारण अब पंजाब रेगिस्तान जैसा बन चुका है। विधायक ने कहा कि राज्य की कैप्टन सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व दौरान प्रत्येक गांव में 550 पौधे लगाने वाली मुहिम वातावरण की शुद्धता में बड़ी भूमिका निभाएगी। 

विधायक ने लोगों से अपील की कि अगर वह सही मायनों में कुछ करना चाहते है तो वह पौधों की उचित संभाल को अपना मिशन बनाए। क्योंकि राज्य भर में संभाल पक्ष से अभी भी अधिक पौधे दम तोड़ देते है। जगसीर सिंह कालेके, नगर कौंसिल अध्यक्ष अनु मित्तल, पार्षद नर सिंह बराड़, जंगीर सिंह ने भी इस दौरान वातावरण की शुद्धता का संदेश देते कहा कि आज के समय में वातावरण को दूषित होने से बचाना ही समाज की बड़ी सेवा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!